कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 1 के नोट्स हिंदी में,
राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय Notes

यहाँ हम कक्षा 11 राजनीति विज्ञान के 1st अध्याय “राजनीतिक सिद्धांत – एक परिचय” के नोट्स उपलब्ध करा रहे हैं। इस अध्याय में राजनीतिक सिद्धांत – एक परिचय से जुड़ी प्रमुख विशेषताओं का अध्ययन किया गया है।

ये नोट्स उन छात्रों के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे जो इस वर्ष बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। सरल और व्यवस्थित भाषा में तैयार की गई यह सामग्री अध्याय को तेजी से दोहराने और मुख्य बिंदुओं को याद रखने में मदद करेगी।

कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 1 के नोट्स हिंदी में, राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय Notes

कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 1 के नोट्स हिंदी में, राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय Notes

Class 11 Political Science Chapter 1 Notes in Hindi

राजनीति क्या है?

  1. राजनीति दो शब्दों से मिलकर बना है – ‘राज’ + ‘नीति’।
  2. जहाँ ‘राज’ का अर्थ है शासन या राज्य करना और ‘नीति’ का अर्थ है योजना या नियम बनाना।
  3. अर्थात् राज्य करने की योजना बनाना ही राजनीति कहलाता है।
  4. राजनीति को “शासन की कला और विज्ञान” (Politics is the art and science of governance) भी कहा जाता है।

राजनीति अलग-अलग लोगों की नजर में अलग-अलग होती है

1.राजनेताओं के अनुसार:-

राजनीति जनसेवा का सबसे बड़ा माध्यम है। वे कहते हैं – “हम राजनीति इसलिए करते हैं ताकि जनता की भलाई हो।”

2. कुछ लोगों के अनुसार:-

राजनीति दाँव-पेंच और स्वार्थ का खेल है,जहाँ नेता अपनी इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हर चाल चल देते हैं।

३. बहुत से लोगों के अनुसार:-

राजनीति वही है जो नेता करते हैं-जैसे दल-बदल, घोटाले, झूठे वादे, बढ़े-चढ़े दावे, और वोट पाने के लिए तरह-तरह के जोड़-तोड़।

महात्मा गाँधी के राजनीति पर विचार :-

महात्मा गाँधी का मानना था कि राजनीति समाज से अलग नहीं की जा सकती।

उन्होंने एक बार कहा था

“राजनीति ने हमें साँप की कुंडली की तरह जकड़ रखा है, और इससे जूझने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है।”

राजनीतिक सिद्धांत क्या है ?

  1. राजनीतिक सिद्धांत राजनीति के मूल सिद्धांतों, विचारों और आदर्शों का अध्ययन है,
  2. जो हमें यह सिखाता है कि एक अच्छा शासन और समाज कैसे होना चाहिए।
  3. राजनीतिक सिद्धांत ऐसे सवालों पर सोचता है जो हमारे राजनीतिक जीवन से जुड़े होते हैं।
  4. यह हमें स्वतंत्रता (आज़ादी), समानता (बराबरी) और न्याय (इंसाफ) जैसे मूल्यों को समझने और अपनाने की सीख देता है।

राजनीतिक सिद्धांत कुछ खास बुनियादी प्रश्नों का विश्लेषण करता है

  1. समाज को कैसे संगठित होना चाहिए?
  2. हमें सरकार की आवश्यकता क्यों है?
  3. सरकार का सर्वोत्तम रूप कौन-सा है?
  4. क्या कानून हमारी स्वतंत्रता को सीमित करता है?
  5. राज्य की अपने नागरिकों के प्रति क्या जिम्मेदारियाँ होती हैं?
  6. नागरिकों की एक-दूसरे के प्रति क्या कर्तव्य होते हैं?

राजनीतिक सिद्धांत के कार्य

1. समझ विकसित करना -

यह हमें समाज, सरकार और राजनीतिक संस्थाओं को समझने में मदद करता है।

2. मूल्यों की पहचान -

स्वतंत्रता, समानता और न्याय जैसे मूल्य स्थापित करता है।

3. मार्गदर्शन देना -

राजनीति और शासन में सही निर्णय लेने के लिए दिशा दिखाता है।

4. समीक्षा करना -

वर्तमान राजनीतिक प्रणाली और नीतियों की आलोचना और मूल्यांकन करता है।

5. सिद्धांत और व्यवहार जोड़ना -

यह बताता है कि राजनीतिक विचार और व्यवहार कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं।

राजनीतिक सिद्धांत में हम क्या पढ़ते हैं?

राजनीतिक सिद्धांत में हम उन विचारों और सवालों का अध्ययन करते हैं जो राजनीति और शासन से जुड़े होते हैं। इसमें हम मुख्य रूप से पढ़ते हैं:

सरकार और राज्य:-

सरकार की आवश्यकता, उसका रूप और कार्य।

समाज और संगठन:-

समाज को कैसे व्यवस्थित किया जाए।

कानून और स्वतंत्रता :-

कानून हमारी आज़ादी को कैसे प्रभावित करता है।

नागरिक और राज्य की जिम्मेदारियाँ :-

नागरिकों और सरकार के कर्तव्या

राजनीतिक मूल्य :-

स्वतंत्रता, समानता, न्याय, और लोकतंत्र जैसे मूल्यों का महत्व।

राजनीतिक सिद्धांत को व्यवहार में उतारने के तरीके

1. सत्य और ईमानदारी अपनाना -

राजनीति या समाज में अपने फैसलों और कार्यों में हमेशा सच और ईमानदारी रखें।

2. न्याय और समानता का पालन करना -

किसी के साथ भेदभाव न करें, सभी को बराबरी और न्याय दे।

3. अधिकार और कर्तव्य निभाना -

अपने नागरिक कर्तव्यों का पालन करें और दूसरों के अधिकारों का सम्मान करें।

4. सकारात्मक सोच और सेवा भावना -

समाज की भलाई के लिए काम करें, केवल व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं।

5. विवेक और समझदारी से निर्णय लेना -

सत्ता और नियमों का उपयोग हमेशा समाज और जनता की भलाई के लिए करें।

  • राजनीतिक सिद्धांत को सिर्फ पढ़ना नहीं, बल्कि अपने काम और व्यवहार में आज़माना ही इसका असली मतलब है।

राजनीतिक सिद्धांत हमें क्यों पढ़ना चाहिए ?

1. समझ बढ़ाने के लिए -

यह हमें सरकार, समाज और राजनीति को समझने में मदद करता है।

2. सही और गलत का पता लगाने के लिए-

हमें सिखाता है कि कौन-से फैसले न्यायपूर्ण और सही हैं।

3. मूल्यों को अपनाने के लिए -

स्वतंत्रता, समानता और न्याय जैसे महत्वपूर्ण मूल्य समझ में आते हैं।

4. अच्छा नागरिक बनने के लिए -

हम अपने अधिकारों और कर्तव्यों को जानकर जिम्मेदार नागरिक बन सकते है।

5. सकारात्मक बदलाव लाने के लिए -

राजनीति और समाज में सुधार और बदलाव लाने में मदद करता है।

राजनीति विज्ञान, विज्ञान है भी और नहीं भी।

इन कारणों से यह विज्ञान जैसा दिखता है:-

1.यह समाज और राज्य का व्यवस्थित अध्ययन करता है

यानी नियमों, सिद्धांतों, संस्थाओं को क्रमबद्ध तरीके से समझता है।

2. कारण और परिणाम को जानने की कोशिश करता है

जैसे – चुनाव क्यों जीते या हारे? जनता क्या चाहती है?

3.कुछ सिद्धांत और अवधारणाएँ निश्चित हैं

जैसे- लोकतंत्र, संविधान, नागरिकता, सरकार की शक्तियाँ इत्यादि।

इसलिए इसे पूर्ण वैज्ञानिक विज्ञान नहीं कहा जाता :-

1. मानव व्यवहार बदलता रहता है:-

लोग किसको वोट देंगे इसे 100% निश्चित नहीं कहा जा सकता।

2. नियम और सिद्धांत हर जगह एक समान नहीं चलते:-

जो सिद्धांत अमेरिका में सही हैं, जरूरी नहीं कि भारत पर भी वैसे ही लागू हों।

3. लैब में परीक्षण नही किए जा सकते:-

जैसे भौतिकी या रसायन विज्ञान में होता है।

राजनीतिक और राजनीतिक सिद्धान्त में अंतर लिखिए

राजनीति (Politics)

  1. समाज में सत्ता, शासन और निर्णय लेने की प्रक्रिया
  2. सत्ता प्राप्त करना, नीतियाँ बनाना और समाज चलाना
  3. समाज और सरकार मे निर्णय लेना।

राजनीतिक सिद्धांत (Political Theory)

  1. राजनीति और शासन के सिद्धांतों, विचारों और मूल्यों का अध्ययन
  2. समझ विकसित करना, न्याय, स्वतंत्रता और समानता जैसे मूल्यों पर विचार करना
  3. राजनीतिक जीवन को मार्गदर्शन और नैतिक दिशा देना।

सरल शब्दों में:

  • राजनीति = “क्या हो रहा है?” (व्यवहार और सत्ता का खेल)
  • राजनीतिक सिद्धांत = “क्या होना चाहिए?” (सिद्धांत, मूल्य और विचार)

ncert Class 11 Political Science Chapter 1 Notes in Hindi

के notes आपको कैसे लगे अपनी राय जरूर दे ​

कक्षा 11 राजनीति विज्ञान अध्याय 1 के नोट्स हिंदी में, राजनीतिक सिद्धांत एक परिचय notes
END

2 thoughts on “class 11 political science book 2 chapter 1 notes in hindi”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top